छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

भैंसो गांव के पास नाले किनारे पलटी कार, एक की मौत, दो घायल

जांजगीर-चांपा। जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले के पास पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसो के पास बिलासपुर-पामगढ़-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक ने एक-दो दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात तीनों युवक सड़क किनारे मिले एक लावारिस कुत्ते को लेकर बिलासपुर के पशु केंद्र गए थे। वहां कुत्ते को भर्ती कराने के बाद वे कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे ग्राम भैंसो के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले के किनारे पलट गई। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे तुस्मा निवासी जय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

See also  BIG NEWS: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 7 नक्सली ढेर

Related Articles

Leave a Reply