छत्तीसगढ़

रायपुर में बंद कमरे में मिले मां-बेटे के शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में एक किराये के मकान के कमरे से मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत करीब तीन से चार दिन पहले होने की आशंका है। कमरे से बदबू आने और मां-बेटे के कई दिनों से दिखाई नहीं देने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो महिला का शव फर्श पर और उसके बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सुसाइड नोट मिला है। जहर खा कर जान दी है। बच्चे की बीमारी से परेशान थी।

घटना छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी की है। यहां दिलीप मंडल के मकान में किराये से रहने वाली जय जी देशमुख (52) और उनका बेटा हंसमुख देशमुख (25) पिछले करीब चार साल से रह रहे थे। जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं उनका बेटा बीमार रहता था। मकान मालिक के अनुसार, बेटे का इलाज भी चल रहा था।

See also  रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार, सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीता चुनाव

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे पिछले तीन-चार दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिए थे। इस दौरान उनके कमरे से बदबू आने लगी। अनहोनी की आशंका पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर खोला गया।

अंदर महिला का शव फर्श पर और बेटे का शव बिस्तर पर मिला। दोनों के शव तीन-चार दिन पुराने होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसीपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर मां-बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

See also  नवाखाई के दावत के बाद फूड प्वाइजनिंग से देवरानी-जेठानी की मौत, कई बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply