छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों ने स्थगित की हड़ताल : अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के आश्वासन के बाद लिया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘स्टेयरिंग छोड़ो’ अभियान के तहत आंदोलन कर रहे ड्राइवरों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। ऑल छत्तीसगढ़ ड्राइवर एसोसिएशन के नेतृत्व में 12 नवंबर से जारी यह आंदोलन अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर को ज्ञापन सौंपने के बाद स्थगित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इस दौरान अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने ड्राइवरों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की बात कही। विभाग की ओर से मिले आश्वासन के बाद आंदोलनरत ड्राइवरों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

एसोसिएशन ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद फिलहाल आंदोलन को रोक दिया गया है। अब ड्राइवरों की समस्याओं के निराकरण को लेकर परिवहन विभाग की आगामी पहल पर नजर रहेगी।

See also  बलरामपुर बस हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 10, सीएम साय ने जताया शोक, 5-5 लाख की सहायता देने की घाेषणा

Related Articles

Leave a Reply