छत्तीसगढ़बिलासपुर

रात में पेड़ काटा, बिजली लाइन पर गिरा, बिलासपुर 500 घरों में छाया अंधेरा, अब मालिक भरेगा जुर्माना

बिलासपुर। रात के अंधेरे में पेड़ कटाई के दौरान बिजली लाइन और खंभों को नुकसान पहुंचाने की कीमत अब निर्माणाधीन भवन मालिक को चुकानी होगी। बिजली वितरण कंपनी ने नुकसान का आकलन कर एक लाख चार हजार रुपये का ड्राफ्ट भवन मालिक को भेजा है।

इसमें टूटे तारों, क्षतिग्रस्त खंभों और बिजली व्यवस्था बहाल करने में हुए नुकसान का पूरा ब्योरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार भवन मालिक ने राशि की भरपाई करने पर सहमति जताई है।

घटना 18 नवंबर की रात आठ बजे की है। उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे आकाश मार्ग पर नीलगिरी का पेड़ काटते समय वह 33 केवी और 11 केवी लाइन पर गिर गया था। इससे बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ आसपास की कालोनियों के करीब 500 घरों में अंधेरा छा गया था।

See also  CG Accident Breaking : खड़ी ट्रक में जा घुसी बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

घटना के बाद पहुंची बिजली कंपनी की टीम ने सबसे पहली प्राथमिकता बिजली आपूर्ति को दी। दरअसल अंधेरा होने के कारण लोग परेशान होने लगे थे। लगातार कंपनी के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर सुधार करने की मांग भी कर रहे थे। यही वजह है कि देर रात सप्लाई सुचारू हो गई। दूसरे दिन सुबह टूटे तार व क्षतिग्रस्त खंभे से लेकर अन्य उपकरणों को सुधारा गया। इसके साथ-साथ आसपास पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास भी किया कि निर्माणाधीन मकान किसका है।

कटाई बिना अनुमति हो रही थी। पिछले कई दिनों से यहां हरे-भरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला चल रहा है। घटना के दिन भी रात अंधेरे में कुछ लोग नीलगिरि के एक पेड़ पर आरी चला रहे थे। इसी दौरान पेड़ सीधे 33 केवी और 11 केवी बिजली लाइन पर जा गिरा। छानबीन में यह बात सामने आई कि भवन मारुति फर्नीचर के संचालक दिनेश गोयल द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी ने उनसे संपर्क किया और नुकसान के बारे में बताया। मामला तुल न पकड़ ले, इसलिए वह बिजली कंपनी के नुकसान की भरपाई करने राजी हो गए। इसके बाद ही कंपनी ने घटना में हुए नुकसान का आकलन किया।

See also  नेपाल में आई भीषण बाढ़-भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एई व जेई ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में भी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने इसमें एफआईआर दर्ज नहीं की है। पर कंपनी शिकायत इसीलिए कराई, ताकि लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई हो सके। दरअसल, घटना के दिन कोई आसपास से गुजर रहा होता या पेड़ ओवरब्रिज पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply