छत्तीसगढ़

CG Accident Breaking : खड़ी ट्रक में जा घुसी बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से मोटरसाइकिल से अपने गांव गुजरा जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। रात होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह ही हो सकेगा।

See also  वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में तृतीय स्थान पर रहे अकलतरा के पारसराम ने अकेले मनाया जीत का जश्न

मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान विनोद (पिता गुहराम), प्रशांत (पिता गंगाराम) और हरीश (पिता हेमंत) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply