जांजगीर चांपा

सरकारी विभागों के सील-मुहर आरोपी के घर? फर्जी रजिस्ट्री मामले में गिरफ्तार करने गई पुलिस हैरान….पढ़िए पूरी खबर…

पामगढ़

पुलिस ने फर्जी सरकारी मुहर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके घर से दो दर्जन से ज्यादा नकली मुहर बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।  इसमें पामगढ़ के भागवत सुमन को आरोपी बताया गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने देर रात आरोपी के घर पर छापा मारा। रात तक इस बारे में खुलासा कर सकती है। पुलिस एक फर्जी रजिस्ट्री केस में आरोपी के घर तक पहुंची थी। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चऊडीह निवासी एक व्यक्ति ने थाने में फर्जी रजिस्ट्री को लेकर FIR दर्ज कराई थी।तलाशी के दौरान पुलिस हैरान रह गई। उसके घर से विभिन्न विभागों और शासन स्तर की फर्जी मुहर बरामद हुई। इनकी संख्या दो दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले का खुलासा नहीं किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इसमें कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, कोई गैंग है, जो इस तरह के फर्जीवाड़े में काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि जिले में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब इतनी बड़ी संख्या में सरकारी मुहरों के साथ किसी को पकड़ा गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

Related Articles

Leave a Reply