छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: पेड़ पर लटके मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। 45 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटके मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम परसहीखार में एक 45 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीम धिरही के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 11, गुरुघासीदास मोहल्ले का निवासी था। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे भीम घर से घूमने निकला था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए। शुक्रवार सुबह खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने एक व्यक्ति को पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत अकलतरा पुलिस को सूचना दी।

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही रात में 56 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी

जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का चलेगा पता

पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। मृतक ने गमछे से फांसी लगाई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  धान, चावल और ट्रक जब्त—राइस मिलों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, करोड़ों की गड़बड़ी उजागर

Related Articles

Leave a Reply