देश

युवक ने 3 पत्ती गेम में 10 लाख रुपए गंवाए, ट्रेन से कटकर दी जान; 3 बहनों का इकलौता भाई था

राजगढ़

रविवार रात ब्यावरा के पास पडोनिया गांव में युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पता चला है कि युवक मोबाइल पर ऑनलाइन 3 पत्ती गेम खेलता था। गेम में उसने 10 लाख रुपए गंवा दिए थे। उसके ऊपर कर्ज भी हो गया था। आशंका है कि इसी के चलते उसने सुसाइड किया है। हालांकि मामले में पुलिस ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

रविवार रात करीब 8 बजे देहात थाना पुलिस को युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना मिली। युवक की पहचान विनोग दांगी निवासी पडोनिया के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले एक महीने से परेशान था। पिता पेशे से किसान हैं।

See also  आम आदमी पार्टी में टूट, राघव चड्ढा भाजपा में शामिल, पार्टी के दो तिहाई सांसद आए साथ

सूत्रों के मुताबिक युवक को तीन महीने पहले मोबाइल पर 3 पत्ती गेम की लत लग गई थी। इसमें वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था। इससे पहले भी वह घर में फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है। विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। यही नहीं, विनोद के दो बेटे भी हैं। पुलिस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply