छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने बांधा शमां….राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति को सराहा

  • मुख्यमंत्री ने इंडियन ओशन द्वारा छत्तीसगढ़ पर आधारित गाए गीत को काफी पसंद किया
  • मन मस्त भया फिर क्या बोले रे की धुन सुनकर लोग झूम उठे

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दिल्ली के इंडियन ओशन बैंड और मुम्बई के कबीर कैफे ने एकसाथ मिलकर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संयुक्त रूप से प्रस्तुत कार्यक्रम में अमित, हिमांशू जोशी और नीरज आर्य के गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मन्त्रिमण्डल के सदस्यगण एवं अन्य अतिथिगणों ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंडियन ओशन द्वारा छत्तीसगढ़ पर गाए गीत को खूब पसंद किया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

कलाकारों ने मन मस्त भया फिर क्या बोले रे, मत कर मया का अभिमान, इस जगत सराय में मुसाफिर रहना दो दिन….. गीत गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इन गीतों की प्रस्तुति और धुन पर जनप्रतिनिधि एवं दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। कबीर कैफे ने कबीर पर विचार से प्रेरित गीत प्रस्तुत किये। मुम्बई के कबीर कैफे के गीतों की धुन सुनते ही राज्योत्सव के मैदान से लोग सांस्कृतिक मंच की ओर जाने विवश हो गए और सांस्कृति कार्यक्रम से बाहर निकलने वाले लोग पुनः वापस जाकर गीत सुनने बैठ गए।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply