छत्तीसगढ़

कोरोना पॉजिटिव कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर रायपुर एम्स में भर्ती

कोरबा/रायपुर

कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा से विधायक पुरुषोत्तम कंवर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। उनका इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल में किया जा रहा है। पुरुषोत्तम कंवर हफ्तेभर पहले ही रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, 08 नवंबर को खरसिया में आयोजित कार्यक्रम से लौटने के बाद पुरुषोत्तम कंवर को सर्दी, जुखाम और बुखार की शिकायत हुई थी। इस पर उनका इलाज कोरबा के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल ने उन्हें रायपुर एम्स में इलाज कराने का सुझाव दिया था। अब कोविड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने बताया है कि पुरुषोत्तम कंवर के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। इधर, परेशान करने वाली बात यह है कि प्रदेश में कोरोना की जांच पहले की अपेक्षा कम कर दी गई है। मगर मरीज लगातार बढ़े हैं। खासकर त्योहारी सीजन के कारण इन मरीजों में इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से भाटापारा , रायगढ़ समेत कुछ और जिले से कंटेनमेंट जोन बनाने की भी जानकारी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही भाटापारा में एक ही परिवार के 5 लोगों की एक साथ रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।तब प्रशासन ने उस वार्ड को कंटेनमेंट जोन बना दिया था। वहीं बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो रविवार रात को रिपोर्ट जारी की गई है। उसके मुताबिक दिन भर में 16 हजार 231 लोगों की कोरोना जांच हुई। उनमें से 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इनमें सबसे अधिक 6 मरीज रायपुर में पाए गए। रायगढ़-कोरबा में 5-5 मरीज मिले हैं। इसके ठीक एक दिन पहले 24 हजार 491 की जांच की गई थी। इसमें 36 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply