कोरबा

हमप्याला होने के बाद उलझे पति-पत्नी : पत्नी ने पति के सिर पर दे मारा डंडा, वहीं लुढ़क गया पति, फिर रात भर लाश के पास बैठे रोती रही

कोरबा

कोरबा जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर रातभर उसके ही शव के पास बैठी रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है। बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में मैंने अपने पति की हत्या कर दी। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। मंगलवार की रात को दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे।

See also  25 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, एक घायल

Related Articles

Leave a Reply