कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: आग में झुलसकर एक चालक की मौत, राहगीरों ने बचाई दो जानें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के केंदई झरना क्षेत्र में कोयले और सीमेंट से भरी दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ट्रक चालक की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और परिचालक को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

मोरगा चौकी अंतर्गत केंदई झरना के पास देर रात यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रकों के टकराते ही तेज आवाज के साथ आग भड़क गई। कोयला और सीमेंट से भरी गाड़ियों में आग तेजी से फैल गई, जिससे चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

एक ट्रक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया और जलकर उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक और परिचालक को स्थानीय लोगों ने काफी प्रयासों के बाद बाहर निकाला। दोनों घायल हैं और इलाज के लिए भेजे गए हैं। राहगीरों ने आग और धुएं के बीच जो जोखिम उठाया, उसकी सराहना की जा रही है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर


हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। टकराव इतना जोरदार था कि ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply