कोरबा

सिटी बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी : सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला, 30 यात्री थे सवार

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जिसमें से कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। गनीमत की बात ये रही कि अनियंत्रित बस खेत में नही पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, बस कोरबा से कटघोरा जा रही थी तभी सलोरा के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यात्रियों से भरी बस पलटी, सवार सभी 30 यात्रियों को आईं चोटें

वहीं कुछ दिन पहले रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं वहीं 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

See also  गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मधुमखियों ने किया हमला, दो छात्र समेत 6 लोग घायल

4 की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, जय माता दी बस रायगढ़ से यात्री लेकर जशपुर जा रही थी। इसी दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद लोगों की चीख- पुकार मच गई। हादसे में 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को इलाज के धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चला रहा है।

बस में 30 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि, बस में लगभग 30 लोग सवार थे। समय पर पहुँचने के लिए चालक तेज रफ्तार से बस को चला रहा था। बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई।

See also  अरविंद केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब

Related Articles

Leave a Reply