छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत

सरगुजा

सीतापुर में हुए सड़क हादसे में एक की मौत, जबकि 3 लोग घायल हुए है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक रामकुमार धान खरीदी केंद्र केरजु से धान खाली कर ट्रैक्टर में अपने साथी मुन्नाराम लालबहादुर विपिन एवं किशपाल संग वापस आ रहा था। इसी दौरान चालक रामकुमार का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर खेत मे जा पलटी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोंढागांव पहुँचे। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुन्नाराम की मौत हो गई वही अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। इस पुलिस इस मामले में चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुये जांच पड़ताल कर रही है।

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply