छत्तीसगढ़

आंख में मिर्च पाउडर झोंककर 27 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी के राजेंद्र नगर क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने एक मुंशी की आखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी लूट लिए थे। पीड़ित काफी देर तक अपनी आंखों की जलन मिटाने में लगा रहा और बदमाश भाग निकले। बैग में 27 हजार रुपये थे रखे, जिन्हें बदमाशों ने पार कर दिए। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 3 दिन पहले राजेंद्र नगर थाने में पीडी इंटस्ट्रीज प्रा।लि। के मुंशी मन्नू भाई पटेल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मन्नू ने बताया था कि आफिस से काम खत्म होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर श्री राम विहार कालोनी निकले थे। पुरैना रोड मुक्तिधाम घाट के सामने पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और आंख में मिर्च पाउडर डाल दिए। मिर्च पाउडर आंख में पड़ते ही मुंंशी ने गाड़ी साइड में रोक दी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में दो बदमाश आए और धक्का देकर बैग को छीन कर भाग गए। बैग में आफिस की चाबी, कैश बुक का पन्नाा, बैंक पास बुक और नकदी 27 हजार रुपये थे।

See also  नदीं में शव मिलने से सनसनी : सुबह नहाने गए लोगों ने दी पुलिस को जानकारी, शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

Related Articles

Leave a Reply