कोरबा

सड़क हादसा: दो बाइक में भिड़ंत, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

कोरबा

कोरबा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया गया कि मरने वाला युवक वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई और उसकी जान चले गई। हादसा रामपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है। संपत लाल अपनी पत्नी शांति देवी के साथ पंप हाउस कॉलोनी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर ओमपुर लौट रहे थे। इस बीच वह भी हादसे का शिकार हो हए। हादसे में संपत और शांति देवी को भी काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। इधर, रविवार को युवक के शव का पीएम किया गया है। देर रात को उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। हादसे में दोनों ही बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। झगरहा निवासी दीपक राय(22) देर रात कोरबा से अपने घर झगरहा लौट रहा था। वो अभी यहां कोसाबाड़ी रिसदी मार्ग में पहुंचा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। सामने से आ रहे संपत लाल विश्वकर्मा(45) की बाइक से दीपक की बाइक टकरा गई। जिससे दीपक की मौके पर ही जान चले गई।

See also  खरसिया के नहर में मिली लाश की हुई शिनाख्त, मां ने आत्महत्या के लिए लड़की के प्रेमी को बताया जिम्मेदार

Related Articles

Leave a Reply