छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में दो एमआर की मौत, सामने से आ रही ट्रक ने ठोका…

अम्बिकापुर

सड़क हादसे में दो एमआर की मौत हो गई। इस हादसे में सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मारी दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों एमआर अंबिकापुर से भटगांव जा रहे थे। उसी दौरान सोनगरा जंगल के पास ये हादसा हुआ। दोनों एमआर थे, जिनमें से एक का नाम कमल कुशवाहा अलेशिया फार्मा दूसरा योगेश राजवाड़े अलवाकोर कंपनी में था। दोनों अंबिकापुर के करजी निवासी बताए जा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही काफी संख्या में एमआर एसोसिएट के लोग हॉस्पिटल पहुंचे है।

See also  इन राज्यों में पहले आएगा मानसून…. जानें कब मिलेगी राहत

Related Articles

Leave a Reply