जांजगीर चांपा

​​​​​​​जांजगीर: अंतिम संस्कार में जा रही महिला को हाइवा ने कुचला, मौत, पति को आई गंभीर चोट, आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम, जज की गाड़ी रोकी

​​​​​​​जांजगीर-चांपा

गुरुवार को जांजगीर-चांपा में एक हाइवा की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। वही महिला के पति को छोटे आई, महिला अपने पति के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही थी। हादसे के बाद हाइवा चालक भाग निकला। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमा लगा दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान लोगों ने एक महिला जज की गाड़ी भी रोक ली। हालांकि फिर उन्हें जाने दिया। हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पलाड़ीकला निवासी चमेली साहू अपने पति दादूराम साहू के साथ गुरुवर सुबह करीब 11 बजे एक्टिवा से अंतिम संस्कार में शामिल होने ठठारी जा रही थीं। अभी वे नेशनल हाईवे-49 पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे और चमेली साहू को हाइवा कुचलते हुए निकल गया। थोड़ी दूर जाने पर चालक ने हाइवा रोकी और उतर कर भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बिलासपुर में पदस्थ एक महिला जज सक्ती से जा रही थीं। वह भी जाम में फंस गईं। हालांकि जज की गाड़ी होने का पता चलने पर लोगों ने उन्हें जाने दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद 25 हजार रुपए मुआवजा राशि देने की बात पर लोग वहां से हटे।

Related Articles

Leave a Reply