छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और राशन-प्रणाली को अपनाएगा तमिलनाडु

  • वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ली जानकारी
  • छत्तीसगढ़ में क्रियान्वयन के तरीकों और नवाचारों पर संतुष्टि प्रकट की

रायपुर : छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सफलता को देखते हुए तमिलनाडु ने अपने प्रदेश में भी ऐसी ही व्यवस्थाएं करने की बात कही है। तमिलनाडु के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धान उपार्जन व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में इन योजनाओं के क्रियान्वयन और नवाचारों को लेकर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने तमिलनाडु में भी इन योजनाओं को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर लागू करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरु करने की बात कही है। बैठक में तमिलनाडु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के आयुक्त डॉ. आनंदकुमार और मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री व्ही.राजारमण, छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के विशेष सचिव श्री मनोज कुमार सोनी, मार्कफेड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल उपस्थित थे।

See also  स्कूल-कालेज में अब प्राचार्य भी धूम्रपान करने वाले व बेचने वालों का काट सकेंगे चालान, कोटपा एक्ट के तहत कलेक्टर ने दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply