छत्तीसगढ़

खेत में मिला युवक का शव, चेहरे में लगा था खून, मारकर फेंकने की आशंका

दंतेवाड़ा

जिले में शनिवार की सुबह खेत में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त बचेली निवासी सुनील बघेल (27) के रूप में हुई है। जो शहर के वार्ड नंबर 6 में रहता था। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बचेली शहर के पिंटूपारा के खेत में युवक का शव पड़ा हुआ था। सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो लोगों की नजर शव पर पड़ी। जिसकी जानकारी बचेली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच में युवक की शिनाख्त बचेली निवासी के रूप में कर ली गई। पुलिस के मुताबिक, मृत युवक के चेहरे में खून का निशान था। सिर में चोट और गले में गमछा था। साथ ही एक पैर में जूता नहीं था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या हुई है। वहीं वारदात कहीं और की गई है। शव को पिंटूपारा के खेत में लाकर फेंका गया है। फिलहाल आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply