छत्तीसगढ़

पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश: सुबह एक साथ घर से निकले थे, चार कलोमीटर दूर जाकर लगा ली फांसी

भानुप्रतापपुर

ग्राम कुड़ाल में एक प्रेमी जोड़े की लाश गांव से दूर जंगल में एक साथ पेड़ में फांसी पर लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम रंजीत कोरचे और युवती का लखनतिन गोटी है। दोनों शनिवार को सुबह 11 बजे एक साथ घर से निकल गए थे। देर शाम गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर जंगल में दोनों की लाश लटकती मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को उतारा तथा पंचनामा बनाया। शवों का पोस्टमार्टम भानुप्रतापपुर में किया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक-युवती आपस में प्रेम करते थे। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

See also  भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply