छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

कोंडागांव

गुरुवार दोपहर को सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हुआ। केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच1460 केशकाल से कोडागांव की ओर जा रही थी। वहीं इनोवा कार क्रमांक सीजी 14 सी 0213 केशकाल की ओर जा रहा था। उसी दौरान सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास कार चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक मोड़ने से कार ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में कार सवार में 30 वर्षीय संदीप टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार 28 वर्षीय मनोज टेकाम घायल हो गए। संदीप टेकाम आदनबेडा और घायल मनोज टाटीरास के रहने वाले हैं। जिसे उपचार के लिए केशकाल चिकित्सालय भेजा गया है। केशकाल थाना प्रभारी राजेन्द्र मंडावी के मुताबिक सिंगनपुर पेट्रोल पंप के पास दोपहर सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। खबर मिलते ही पुलिस टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से इनोवा वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल व्यक्ति को 108 की मदद से केशकाल चिकित्सालय भेजा गया। दुर्घटनाओं में एक की मौत हुई। आगे मामले की विवेचना जारी है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply