छत्तीसगढ़

राजिम – रायपुर मेमू ट्रेन में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से निचे गिरा युवक

रायपुर। राजिम – रायपुर मेमू ट्रेन में आज एक हादसा हो गया, यहां चलती ट्रेन से एक यात्री निचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मानिकचौरी स्टेशन में हुआ हादसा है। युवक के नीचे गिरते ही आस पास के लोगों ने संवेदनशीलता दिखाई तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

जानकारी के अनुसार राजिम गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था। राजिम स्टेशन में टिकट काउंटर पर टिकट न मिलने से उसने बिना टिकट ही ट्रेन में यात्रा शुरू कर दी। जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पहुँची, तो पारस कंडरा टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी और ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मानवीयता दिखाते हुए उसे उठाया और पुलिस पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। घायल युवक मूल रूप से दुर्ग का निवासी है और वर्तमान में अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply