जांजगीर चांपा

गाय के साथ हुई बर्बरता: गाय को पहले बेरहमी से पीटा, मुंह पर बोरी भी बांधी और मानवता की सारी हदे पार कर दी, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

हसौद के लालमाटी गांव में एक गाय के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने 2 आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। कुल मिलाकर अब 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल, लालमाटी गांव से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग एक गाय को पहले बेरहमी से पीटते नजर आ रहै है। इतना ही नहीं आरोपियों ने गाय के मुंह पर बोरी भी बांधी और मानवता की सारी हदे पार कर दी।

See also  साथ बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद एक ने ली दूसरे की जान

गाय का जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया था। जिससे गुस्साएं ग्रामीणों नें गाय को मारा और इसी के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वीडियो के माध्यम से आरेपियों की पहचान कर धरपकड़ चालू की। जिसके तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को बीते दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आज 3 लोगों और अपनी हिरासत में लिया है। जिसे मिलाकर पुलिस ने अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

Related Articles

Leave a Reply