छत्तीसगढ़

पारिवारिक विवाद: मछली मार्केट में बड़े भाई की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

भिलाई

पावर हाउस के मछली मार्केट में चौकीदारी का काम करने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति की उसके ही छोटे भाई ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कैंप-2 निवासी फिरोज खान (55) के रूप में की गई है। मृतक पावर हाउस मछली मार्केट में पिछले 20 साल से भी ज्यादा समय से चौकीदारी का काम करता था। वो बुधवार की रात को मछली मार्केट के चबूतरे पर सोया हुआ था। तभी उसका छोटा भाई आरोपित शकील खान वहां पहुंचा। उसने अपने सोते हुए भाई के सिर पर एक बड़ा सा पत्थर पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

इसके बाद आरोपित ने उसके ऊपर एक चादर डाल दिया और अपने घर चला गया। गुरुवार की सुबह आसपास के व्यापारी वहां पहुंचे तो चौकीदार को काफी देर तक सोते हुए देखा। उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने चादर हटाकर देखा तो उसकी खून से लथपथ लाश वहां पड़ी हुई थी। इसके बाद लोगों ने छावनी पुलिस को इसकी जानकारी दी।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का उसके छोटे भाई शकील खान से पारिवारिक विवाद था। संदेह के आधार पर पुलिस ने शकील खान को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपने भाई की हत्या करने की बात स्वीकार की। वो काफी ज्यादा शराब के नशे में था। इसलिए हत्या करने के बाद वो अपने घर पर आकर सो गया था।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

पुलिस ने बताया कि मृतक ज्यादा समय मछली मार्केट में ही रहता था। वो अपने घर बहुत कम ही जाता था। वहीं आरोपित शकील खान नशे का आदी है। छावनी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

Related Articles

Leave a Reply