छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना का झांसा देकर महाठग संतोष साहू ने की ग्रामीणों से लाखों रुपए की ठगी

जांजगीर-चांपा। महाठग संतोष साहू ने की ग्रामीणों से लाखों रुपए की ठगी,, शेयर मार्केट में पैसा दोगुना का झांसा देकर दर्जन भर से ज्यादा लोगों से ठगा लाखों रुपए,, जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव का है पूरा मामला,, कई ग्रामीणों समेत बड़े व्यापारियों व समाजसेवियों को बनाया अपना निशाना, आंकड़ों की बात करें तो 50 लाख से ऊपर की हुई ठगी, देखे पूरी रिपोर्ट,,।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

दरअसल पुरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार है, जहां मुड़पार निवासी संतोष साहू गांव में ऐसा ठगजग का व्यापार चला रखा था, जिसके झांसे में आकर गांव कई ग्रामीण बड़े ठगी का शिकार हो गए। बता दे कि संतोष साहू ने गांव के सुरेश कुमार साहू, सुखलाल कश्यप, राजेंद्र कुमार कश्यप और दिलीप कुमार साहू समेत क्षेत्र के कई भोली-भाली जनता को अपना निशाना बनाया और शेयर बाजार में पैसा दोगुना का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार आंकड़ों की बात करे तो लगभग 50 लाख से भी ऊपर की ठगी संतोष साहू द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि संतोष साहू ने Phone pay, Google pay के माध्यम से अपने खाते में लाखों रुपए का लेनदेन किया है। और कई ग्रामीणों से लाखों रुपए नगद लिया गया है। अब लाखों की ठगी करके संतोष साहू लेनदारों को गोलमटोल जवाब देकर पिछले एक सालों से घुमा रहा है। हालाकि इस पूरे मामले में नवागढ़ थाने में शिकायत दर्ज नहीं हुआ है, मगर स्थानीय नागरिक और बाहरी लेनदारो ने संतोष साहू के ऊपर बड़े पैमाने में लाखों रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply