छत्तीसगढ़

हॉय रे उमस….न हवा….न पानी….बंगाल की खाड़ी में सिस्टम हुआ कमजोर

20 तारीख के बाद अच्छी बारिश के आसार

रायपुर
प्रदेश में पिछले सप्ताह भर से अचानक बारिश पर ब्रेक लग गया है। वहीं बादलों के छट जाने से सूर्य की तपिश बढ़ गई है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर बारिश नहीं होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में तगड़ा सिस्टम नहीं होने के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। यहीं वजह है कि प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लग गया है। 20 तारीख के बाद अच्छी बारिश के आसार है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

बता दें कि राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23.4 दर्ज किया गया। अन्य जिलों का तापमान भी 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज राजधानी समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है।

बारिश के अचानक से थम जाने से प्रदेश के किसान परेशान नजर आ रहे हैं। उपर से सूरज के तेज से खेत पूरी तरह से सूख गए हैं। वहीं कई जगह दरारे पड़ गई है। वहीं पानी नहीं मिलने से फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों की माने तो तीन से तीन दिन के भीतर पानी नहीं हुई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। बता दें कि जून माह में प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन जुलाई में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। फिलहाल आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply