रायगढ़

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत! गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया चक्काजाम, पढ़े पूरी ख़बर…

रायगढ़

जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सोमवार तड़के सुबह 4:30 बजे अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। अज्ञात वाहन युवक को रौंदकर मौके से फ़रार हो गया। सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा, जहां गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव की है। जहां मुकुंद निषाद (35 वर्ष) की आज तड़के सुबह अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। युवक नुवाखाई मनाने के लिए गांव आया हुआ था। अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारने के बाद मौके से फ़रार हो गया।

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

ग्रामीणों की नजर आज सुबह जब शव पर पड़ी, तो गुस्साए लोगों ने सड़क पर युवक के शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलने पर घरघोड़ा एसडीएम डिगेश पटेल, घरघोड़ा थाना प्रभारी प्रवीण मिंज, घरघोड़ा के डॉ. अशीशन मिंज, नायब तहसीलदार रामसेवक सोनी मौके पर पहुँचे।

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

एसडीएम डिगेश पटेल के द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर चक्का जाम खुलवाया गया। मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि रूप में 25 हजार रुपए दिया गया। घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डॉ अशीशन मिंज द्वारा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

Related Articles

Leave a Reply