छत्तीसगढ़

6वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, मौके पर चपरासी ने पहुंचकर बचाई जान

बीजापुर

कक्षा 6वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या का प्रयास किया। लेकिन ऐन मौके पर इसी आश्रम में कार्यरत चपरासी ने छात्र को फंदे पर लटकता देखा तो तुरंत उस बच्‍चे को फंदे से निकाल नीचे उतार लिया। छात्र का अभी जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, यह पूरा मामला अवापल्‍ली के बालक आश्रम का है। जानकारी के अनुसार, छात्र आश्रम में खाना खाने के बाद शाला समय पर प्रार्थना भी किया। इसके बाद अचानक आश्रम में प्रवेश करते ही फांसी लगाया। लटकते पाये जाने पर भृत्य ने छात्र को निकाल अस्पताल पहुंचाया। आवापल्ली में इलाज के बाद बीजापुर रिफर किया गया।

See also  चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ी, 30 अप्रैल से होगी यात्रा की शुरुआत

Related Articles

Leave a Reply