रायपुर

स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: भट्ठी फटने से एक क्रेन आपरेटर की मौत, दो घायल

रायपुर

राजधानी रायपुर के उरला में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। भट्ठी फटने से एक क्रेन आपरेटर कुलदीप गुप्‍ता की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ। भट्ठी में इतना जोरदार धमाका हुआ कि क्रेन आपरेटर का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

Related Articles

Leave a Reply