छत्तीसगढ़

दो चोर गिरोह की आपस में भिड़ंत, एक गुट ने दूसरे गुट के युवक पर चाकू से किया हमला, युवक की मौके पर मौत

भिलाई

भिलाई तीन थाना क्षेत्र इंडस्ट्रीयल एरिया हथखोज में शनिवार की सुबह चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष हुआ. इनके बीच मारपीट इस हद तक बढ़ गई कि एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद चोर गिरोह के सारे लोग वहां से भाग गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा. घटना भिलाई तीन थाने के अंतर्गत हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया की है.

सीएसपी पटेल ने बताया कि ” इसके बाद सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच उसी जगह पर दोनों गुटों के बदमाश जमा हो गए. पुलिस बुलाने की बात को लेकर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दूसरे गिरोह के एक युवक ने अशोक के पेट में चाकू मार दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

See also  चलती बाइक पर युवक को आया हार्ट अटैक: मौके पर मौत, CCTV में कैद हुई घटना

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह दो चोर गिरोह के बीच विवाद हुआ था. सीएसपी छावनी कौशलेन्द्र पटेल ने बताया कि ” सुबह 4 से 5 बजे के बीच कुछ बदमाश इंजीनियरिंग पार्क बाबा धाम मंदिर के पास बैठे हुए थे. उसी दौरान दूसरे गिरोह के बदमाश खुर्सीपार मांझी चौक निवासी अशोक रजक वहां पहुंच गया. उसने वहां पहले से बैठे बदमाशों को देखकर डायल 112 को फोन कर दिया.

इसके बाद डायल 112 की टीम आई तो सभी लोग वहां से भाग गए. इसके बाद सुबह आसपास के लोगों ने खून से लथपथ युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. इधर पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़: लेनदेन के विवाद में सरे बाजार पूर्व कांग्रेस MLA के भतीजे की हत्या

Related Articles

Leave a Reply