कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में करैत सांप के डसने से 11 साल की बच्ची की मौत, दादी के साथ सोई थी बच्ची

कोरबा। जिले में करैत सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान रीना कुमारी यादव पिता कम्हन यादव के रूप में हुई है। जो कि 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के भाटिकुड़ा की है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात रीना अपनी दादी के साथ बिस्तर पर सो रही थी। अचानक वह चिल्लाते हुए उठी और रोने लगी। परिवार को लगा कि शायद किसी बरसाती कीड़े ने काट लिया है। जब लाइट जलाई गई, तो बिस्तर पर करैत सांप दिखा। परिजन सांप को पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे कि वह मिट्टी की दीवार में घुस गया। कुछ देर बाद रीना की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे फौरन जिला अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों का बयान लिया है। स्नेक कैचर अविनाश यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सांप के काटने पर लोग अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक में समय बर्बाद करते हैं। इससे मरीज की जान जा सकती है। जिसे लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply