छत्तीसगढ़

इलाज के बहाने बैगा ने महिला को बनाया हवस का शिकार,जान से मारने की दी धमकी

रायपुर

रायपुर जिले में एक पाखंडी बैगा ने इलाज के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया है।फिर जान से मारने की भी धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार, इलाज के लिए बैगा के पास गई महिला काफी दिन से शारीरिक तकलीफ से परेशान थी, लेकिन महिला की मजबूरी और तकलीफ का फायदा उठाते हुए बैगा ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । आरोपी का नाम गिरधारी साहू है। उसने 22 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ शर्मनाक करतूत अंजाम दिया है और वही घटना की जानकारी कही भी देने से जान से मरने की धमकी दी। यह पूरा मामला गोबर नवापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

See also  प्राइवेट छात्र ध्यान दें! 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय, नवंबर में भी मिलेगा मौका

Related Articles

Leave a Reply