छत्तीसगढ़रायगढ़

घर के बाहर सो रही महिलाओं को हाथी ने कुचला, सूंड से उठाकर पटका, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

रायगढ़: घर के बाहर सो रहे लोगों पर हाथी ने हमला कर दिया। अलग-अलग घर की दो महिलाओं को हाथी ने कुचल दिया। हमले में दोनों की की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण जख्मी है।

इसके अलावा हाथी ने धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा गया।

हाथी ने पहले खेत में धान की फसलों का चट किया इसके बाद वह आगे गांव के अंदर घुस गया। यहां भदरापारा निवासी सुशीला यादव (30 साल) अपने पति घसिया राम यादव के साथ घर के बाहर सो रही थी।

बताया जा रहा है कि, दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। मिट्टी का मलबा घसिया राम यादव के सिर पर पर गिरा, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता पर हमला कर दिया।

See also  पत्रकारिता की आड़ में वर्षों तक करता रहा यौन शोषण, आदिवासी महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घसिया राम का इलाज चल रहा है।

सूंड से महिला को उठाकर पटका, मौत

इसके बाद भदरापारा गांव में ही हाथी आगे बढ़ा और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा (45 साल) को सूंड से उठाकर पटक दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

गर्मी के चलते बाहर सो रहे थे

इस मामले में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि, यह हाथी जशपुर जिले की ओर से आया था। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। गर्मी के चलते गांव के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान हाथी ने हमला किया है।

See also  सांप के काटने से छात्रा की मौत : घर पर जमीन में सोई थी, सुबह बिगड़ी तबियत, अस्पताल में तोड़ा दम 

Related Articles

Leave a Reply