छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, दो युवकों की मौत

बतौली। सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे। तभी काराबेल पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे डिवाइडर से जाकर टकरा गए। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 

See also  मोर बिजली एप के नाम पर 4.95 लाख की ठगी, ओटीपी साझा करते ही कट गए रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, चिरंगा नवानगर निवासी जोसेफ (25) और विकास (23) निवासी नमनाकला अम्बिकापुर के हैं। दोनों सीतापुर दसक्रम कार्यक्रम के लिए आए थे। घर वापसी के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल सीतापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  बलौदाबाजार में ACB का एक्शन : 15 हजार की रिश्वत लेते हुए प्राचार्य गिरफ्तार, विकलांग व्याख्याता से वेतन पास करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Related Articles

Leave a Reply