देश

पेड़ से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की डेडबॉडी, 15 दिन पहले दोनों ने छोड़ा था घर

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दो अलग-अलग गांव के एक प्रेमी जोड़े का पेड़ पर लटका शव मिला है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भेज दिया है. बताया जा रहा है कि नागल थाना क्षेत्र के गांव बोहडपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की दूसरे गांव रसूलपुर खेड़ी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी.

परिजनों का कहना है कि दोनों करीब 15 दिन पहले फरार हो गए थे. मामले की रिपोर्ट 4 सितंबर को नागल थाने में दर्ज हुई थी. मंगलवार देर शाम बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक-युवती की लाश मोहण्ड के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को पेड़ से उतारकर जानकारी जुटाई.

See also  डीएवी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

इसके बाद लिखा पढ़ी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सहारनपुर भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एसएसपी दिनेश ताडा ने बताया कि दोनों घर से फरार थे और लड़की पक्ष ने नागल थाने में लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, आत्महत्या का मामला लग रहा है, दोनों शव की पहचान हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply