कोरबा

बाइक अनियंत्रित होकर ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई, जेब में रखा मोबाइल भी फटा, गंभीर रूप से झुलसे

कोरबा

जिले के गायत्री मोहल्ले में शनिवार को बाइक अनियंत्रित होकर ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई, इससे 2 युवक करंट की चपेट में आ गए। वहीं इनमें से एक युवक के पॉकेट में रखा मोबाइल भी फट गया, जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं सड़क हादसे में दोनों युवकों को चोट भी लगी है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बांकीमोगरा थाना क्षेत्र की है।

जिला अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी में घायल का मेमो भेजा। इसके बाद बयान लेने पुलिस पहुंची, लेकिन फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक बयान देने की हालत में नहीं है। चौकी प्रभारी ने कहा कि केस डायरी बांकीमोगरा थाने में भेजी जाएगी। बांकीमोगरा थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी थाने में नहीं आई है। अगर जिला अस्पताल चौकी से डायरी आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : प्रथम चरण की बीस विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 223 अभ्यर्थी होंगे चुनाव मैदान में

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी जेएस जनार्दन कहा कि अमनजीत चौधरी (22 वर्ष) और उसका दोस्त सुदामा (22 वर्ष) आज सुबह करीब 11 बजे बाइक से कहीं जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। इसके बाद अमरजीत करंट की चपेट में आ गया और उसके पॉकेट में रखा मोबाइल भी फट गया। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं उसके दोस्त सुदामा को भी चोट लगी है। दोनों का इलाज चल रहा है।

इधर घायल युवक अमनजीत के भाई राजीव चौधरी ने बताया कि उसका भाई जली हुई हालत में घर पहुंचा था। उसने घटना की जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजीव चौधरी ने बताया कि पिता गंगाराम चौधरी की 3 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो जाने के बाद वो और उसका भाई अमनजीत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घर में मां और दो छोटी बहनें हैं।

See also  31 माह बाद फिर से चल सकेंगी राजधानी में सिटी बसें, निगम ने निकाला टेंडर

Related Articles

Leave a Reply