छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: अंतरजिला के तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिल बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस ने बिलासपुर व जांजगीर-चांपा जिले में लगातार लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन अंतरजिला शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साइबर टीम और थाना अकलतरा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों से चार मोटरसाइकिल, एक कैची और घटना में प्रयुक्त काला स्कार्फ जप्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रात के अंधेरे में राहगीरों को रोककर कैची और चाकू की नोक पर लूटपाट करते थे। आरोपियों पर पहले भी बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

वारदात का खुलासा

22 सितंबर की रात प्रार्थी संतोष यादव और संजय साहू हमसफर ढाबा से लौट रहे थे। तभी तरौद चौक के पास तीन अज्ञात लुटेरों ने रास्ता रोककर ₹1000 नकदी और सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG11 BP 7678) लूट ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने न केवल अकलतरा की घटना स्वीकार की बल्कि थाना सकरी (मोटरसाइकिल CG 10AV 7747 की लूट) और थाना मस्तूरी (मोटरसाइकिल CG 10BT 4312 की लूट) में भी शामिल होने का खुलासा किया।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। सभी आरोपी आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. भीम पासी (21 वर्ष) पिता दूधनाथ, निवासी महमन लाल खदान, बिलासपुर

2. चंदन सिंह चौहान (18 वर्ष) पिता वीरेंद्र सिंह चौहान, निवासी महमन लाल खदान, बिलासपुर

3. विकास पासी (22 वर्ष) पिता मुकेश पासी, निवासी महमन लाल खदान, बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply