रायगढ़

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में मादा हाथी की मौत

रायगढ: जिले के जंगलों में जंगली हाथियों का किसी न किसी बहाने अप्राकृतिक मौत लगातार हो रही है। घरघोड़ा वन क्षेत्र में एक हाथी की लाश पाई गई है। हाथी खिलाफ करीब 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। इतने हाथियों के मौत के बाद भी आज तक किसी वन अधिकारी पर कोई कार्यवाही भी नही होना समझ से परे हैं। ग्रामीणों के बताए अनुसार घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के आरएफ 1275 अमलीडीह के सुमडा जंगल में शुक्रवार को रात लगभग 1 से 2 बजे मादा हाथी की मौत हो गई। मौत का कारण करेंट लगने से बताया जा रहा है, क्षेत्र में छड़ बांधने वाली वाइंडिंग तार बिछाकर करंट लगाने की बात कही जा रही है। जिसकी वजह से हाथी की मौत होना बताया जा रहा है।

See also  सहारा फ्रॉड मामले में पूर्व रीजनल मैनेजर गिरफ्तार, कार भी जब्त, जानिए क्या है मामला

Related Articles

Leave a Reply