छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रशासनिक कार्रवाई से गरीब का आशियाना टूटा, सदमे में गई महिला की जान, लोगों में आक्रोश

जांजगीर-चांपा। जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। मामला जिले से लगे ग्राम खोखराभाठा, वार्ड नंबर 19 का है, जहां प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने का आरोप लगा है।

निशा सूर्यवंशी ने बताया कि जब वे घर पर मौजूद नहीं थे, उसी दौरान तहसील प्रशासन द्वारा जबरन उनके मकान को तोड़ दिया गया। वहीं कुमारी चौरसिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके घर को भी ध्वस्त कर दिया गया, जिससे उनकी सांस को गहरा सदमा लगा और उनकी जान चली गई।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

परिजनों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और मानवीय पहलू पर विचार किए कार्रवाई की गई, जिससे परिवार पूरी तरह से बेघर हो गया है। जब इस मामले में एसडीएम जांजगीर और तहसीलदार से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका कहना था कि यह न्यायालय से जुड़ा मामला है और कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

फिलहाल घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासनिक कार्रवाई में मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखा गया या नहीं। मामले को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply