छत्तीसगढ़रायगढ़

ड्राइवर की लापरवाही से बस से गिरी महिला, चक्के में दबकर मौत

रायगढ़। रविवार सुबह यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे खड़े ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी। इस घटना में बस के आगे बैठी महिला की बस के चक्के में दबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से जशपुर जिले के कुनकुरी के लिए चलने वाली सितारा बस क्रमांक सीजी 13 क्यू 0298 का चालक रोजाना की भांति रविवार की सुबह 6 बजे केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड से यात्रियों को लेकर निकली थी।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

इस दौरान बस जब समारुमा के पास पहुंची ही थी कि बस के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमजी 6406 को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। बताया जा रहा हैं इस घटना के दौरान बस के सामने का शीशा फूट गया, और बस के सामने सीट में बैठी महिला बाहर फेका गई और उसी बस के सामने के पाहियों के नीचे आकर उसकी मौत हो गई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस घटना के बाद बस चालक के फरार हो जाने की बात कही जा रही है।बहरहाल, हादसे की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply