छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत साथी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दिनांक 05 जनवरी 2025 को एक नाबालिक बालिका अपनी दीदी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने साइबर तकनीकी की मदद से अपहृता और आरोपी की लोकेशन रायगढ़ में ट्रेस की।

See also  धान खरीदी में 99 लाख से ज्यादा का फर्जीवाड़ा, समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के निर्देश पर टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की गई।

घेराबंदी कर बालिका को नागेश सूर्यवंशी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने और अपने दोस्त गुलशन टैगोर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल से बालिका को भगाने की बात कबूल की।

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन: अब घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी FSL टीम, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान

पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply