जांजगीर चांपा

रास्ता रोककर भैसा खरीदने जा रहे किसान से 50 हजार की लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में फर्जी पुलिस बन कर अवैध वसूली में जा चुका है जेल

जांजगीर-चाम्पा/ जिले के बलौदा पुलिस ने किसान से रास्ता रोककर 50 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रकाश खूंटे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पहले भी फर्जी पुलिस बनकर अवैध रूप से वसूली करने के मामले में आरोपी जेल हुई थी। आरोपी प्रकाश खूंटे ने दूसरे मामले में जेल से छूटने के लिए उधारी पैसा लिया था,जिसे छुटने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था.थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया की हरदीविशाल के रहने वाले दाऊराम बनर्जी खेती किसानी का काम करता है वह अपने साथियों के साथ भैंसा खरीदने के लिए कोरबा जिले के पथरी की ओर जा रहे थे. तभी हरदीविशाल और खिसोरा के मध्य आरोपी प्रकाश खूंटे होंडा साइन बाइक में आया था जिसके बाद दाऊराम बनर्जी को अधिकारी होने की धौंस दिखाते हुए डरा धमकाया और हेलमेट नहीं लगाए जेब में क्या रखे हो कहकर उसने जेब में हाथ डाला और जेब में रखे 50 हजार रुपये को लूट लिया,जिसके बाद वह भाग गया। मामले में दाऊराम बनर्जी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया था और तलाश में जुटी हुई थी।मुखबिर से मिली सूचना और दाउराम बनर्जी ने पुलिस ने बताए हुलिया के अनुसार आरोपी प्रकाश खूंटे को उसके निवास से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमे आरोपी ने बातया की उसने फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली के मामले में जेल जाने के बाद जेल से बाहर आने के लिए पेसो की जरूर थी और जेल से बाहर आने के लिए उसने पैसा उधार में लिया था, उधर में लिए पैसे को छुटने के लिए उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रकाश खूंटे उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया और उसे पास से मोटरसाइकिल होंडा साइन और लूट के 50जहर रु को बरामद किया है।आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

See also  1800 खदानें हो सकती हैं बंद:पर्यावरणीय मंजूरी न मिली तो 3 लाख लोगों की जा सकती नौकरी

Related Articles

Leave a Reply