छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR BREAKING : बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, नशे में आपसी विवाद में हत्या, लहूलुहान पड़ी मिली लाश

जांजगीर-चांपा में मंगलवार सुबह छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोजाना शराब के नशे में घर आता था। घर पर परिवार के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता था, जिससे परेशान होकर हत्या की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव का है।

युवक ने अपने बड़े भाई के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुल्हाड़ी से वार किया है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा है। मृतक का नाम खोजराम साहू है।

लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मामले की जानकारी परिजन और पड़ोसियों को हुई। उन्होंने फौरन इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही FSL टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची, जहां से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट ने VSK ऐप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

खोजराम की हरकतों से परेशान था छोटा भाई

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बलराम साहू है। वह खोजराम की हरकतों से परेशान था। खोजराम नशे में घर वालों से गाली-गलौज कर रहा था, ऐसा करने से उसे छोटा भाई मना कर रहा था, लेकिन वह मान नहीं रहा था।

घर से कुल्हाड़ी लाकर मारा

इस दौरान आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर आया। गुस्से में ताबड़तोड़ कई वार किए। शरीर के कई हिस्सों में गहरे निशान बन गए हैं। सिर पर कुल्हाड़ी धंसा दिया था। इससे खून ज्यादा निकल गया। खोजराम ने मौके पर दम तोड़ दिया।

आरोपी बलराम साहू, इसी ने अपने भाई की हत्या की है।

आरोपी बलराम साहू, इसी ने अपने भाई की हत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply