जांजगीर चांपा

गौठान के सामने चखना सेंटर चलाने वाले छह दुकानदारों को नोटिस जारी

चखना ठेलों के संचालन को कराया गया बंद

  • कलेक्टर के निर्देश पर चखना ठेलों को हटाने की त्वरित कार्रवाई,

जांजगीर-चांपा

कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर ग्राम पंचायत खोखरा के आदर्श गौठान के सामने चखना सेंटर चलाने वाले 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। एसडीएम श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत खोखरा के आदर्श गौठान के सामने शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से संचालित 6 चखना दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है । आज इन दुकानदारों को समझाइस देकर बंद करवाया गया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

कलेक्टर ने मीडिया में खबर पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन दुकानों को हटाने के लिए संबंधित सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। एस डी एम ने बताया कि नोटिस तामिली के बाद तत्काल कार्रवाई करते अवैधानिक तरीके से संचालित दुकानों (चखना ठेलों) को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply