देश

40 घंटे गुजर गए, अबतक नहीं हो सकी है 200 शवों की पहचान, तस्वीर में अपनों को ढूंढ रहे परिजन

नई दिल्ली

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को तीन रेलगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर से अभी तक 275 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हैं. बचाव और राहत कार्य के बाद रेलवे वे शनिवार रात में ही पटरियों से अधिकांश मलबा हटा दिया है और ट्रैक को जल्द शुरू करने की कोशिश जारी है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1000 से अधिक कर्मचारी लगातार काम पर जुटे हैं. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

हादसे को लेकर ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया है. इसमें पुलिस ने कहा है, “यह देखने में आया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल शरारती तरीके से बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जीआरपी, ओडिशा द्वारा दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हम सभी संबंधितों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित करने से बचें. अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

See also  अमेरिका में सड़क पर रहने को मजबूर थी हैदराबाद की युवती, मदद के लिए पहुंचा विदेश मंत्रालय

ओडिशा पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘यह देखने में आया है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल शरारती तरीके से बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.जीआरपी, ओडिशा द्वारा दुर्घटना के कारणों और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हम सभी संबंधितों से अपील करते हैं कि वे इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट प्रसारित करने से बचें. अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’

अंतिम मौत का आंकड़ा: 275
मृतकों की पहचान हुईः 88
परिजनों को सौंपे गए शव : 78

170 शवों को भुवनेश्वर लाया गया
केवल पहचान के उद्देश्य से शवों की तस्वीरें 3 वेबसाइटों पर अपलोड की गई हैं. राज्य के अधिकारी पार्थिव शरीर लेने के लिए ओडिशा आने वाले मृतकों के रिश्तेदारों की अगवानी करेंगे, उन्हें अस्पताल ले जाएंगे और शवों को भेजने के लिए सभी व्यवस्थाएं करेंगे. सभी को बालासोर से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था करेंगे.

See also  छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply