देश

साली को था दीदी और जीजा पर शक, करवाया उनकी बेटी का DNA टेस्ट, खुला ऐसा राज मुंह हो गया बंद

किसी भी रिश्ते में शक एक बीमारी की तरह होती है. जो इंसान की जिंदगी से रिश्ते को पूरी तरीके से खराब कर देती है. यही कारण है कि लोग कहते हैं कि रिश्तों में शक की सुई एक बार चल जाए, तो पूरा ताना-बाना बिगड़ जाता है. अब सामने आए इस किस्से को ही देख लीजिए जहां मार्कोस नाम के शख्स की शादी 6 साल पहले सोफिया नाम की एक लड़की से हुई थी और उनकी जिंदगी में एक चार साल की लड़की थी, जिसका नाम एम्मा था. जिसे सोफिया और मार्कोस काफी ज्यादा प्यार करते थे. हालांकि उसकी साली को उस पर शक था. उसे लगता था कि शायद एम्मा उनकी बेटी नहीं है.

इसके लिए वो अपनी बहन और जीजा दोनों पर ही शक करती थी. ऐसा इसलिए क्योंकि एम्मा जब पैदा हुई थी तो वो अपने माता-पिता जैसी नहीं दिखती थी. सोफिया की काली आंखें और बालों के उलट एम्मा की हरी आंखें और हल्के भूरे बाल थे, जिस कारण उसे लगता था कि मार्कोस एम्मा का पिता नहीं हो सकता. अपनी कहानी को रेडिट पर शेयर करते हुए बंदे ने लिखा कि शादी के वक्त लॉरा ने सोफिया को प्री-नुप्शियल एग्रीमेंट (शादी से पहले की गई संधी) के लिए कहा था. ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी साली को लगता था कि मैं उसे धोखा दे सकता हूं और मुझ में कोई कमी है.

See also  रामलला के ननिहाल से पहुंचा विशेष चावल, जवाफूल की खुशबू से महकेगा मंदिर परिसर; खीर का लगेगा भोग

आखिर कैसे मुंह हुआ बंद?
ये चीजें चलती गई और इसको लेकर कई बार हम लोगों के बीच में बवाल भी हुआ और फिर एक दिन इसको लेकर पानी सिर से ऊपर चला गया. जब एम्मा के बर्थडे पर मेरी साली ने उसे एक DNA टेस्ट किट गिफ्ट की. जिससे उसका ये शक हमेशा के लिए खत्म हो जाए. अपने पोस्ट में शख्स ने कहा कि मैं इस चीज को देखकर एक पल के लिए तो हैरान हो गया था लेकिन फिर मुझे हंसी आ गई क्योंकि मुझे सच्चाई पर पूरा भरोसा था, लेकिन इसको लेकर मेरी पत्नी आग बबूला हो गई उसने लॉरा को डांटा और साले ने कहा, तू सचमुच पागल है.

जिस पर मैंने कहा कि इसे ये टेस्ट करने दो ताकि इसके जहन से शक पूरी तरह से खत्म हो जाए और अंत में रिजल्ट वही आया जिसकी मुझे उम्मीद थी. तीन हफ्ते बाद जो रिपोर्ट आया उसमें ये साबित हो गया कि एम्मा मार्कोस की सगी बेटी है. यानी सोफिया ने कोई धोखा नहीं दिया था और ना ही मार्कोस की कोई गलती थी. इस घटना के वायरल होते ही हर कोई इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगा. कई लोगों ने कहा कि इस तरह की चीजें रिश्ते को बिगाड़ देती है. वहीं दूसरे ने लिखा कि लोग अब टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.

See also  शराब दुकान के पास मिली लाश, 2 दिनों से लापता था युवक

Related Articles

Leave a Reply