छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बम्हनीडीह थाना प्रभारी कमलेश शेंडेय लाईन अटैच, शराब कोचियाओं से साठगांठ करना पड़ा भारी

जांजगीर चाम्पा।  जिला मुख्यालय जांजगीर से बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। SP विजय पांडेय ने आबकारी एक्ट की कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि SP विजय पांडेय को शिकायत मिली थी कि बम्हनीडीह थाना प्रभारी कमलेश शेंडेय ने अवैध शराब विक्रेता को लेनदेन कर आबकारी एक्ट के तहत मामूली कार्यवाही कर छोड़ दिया है।

शिकायत संज्ञान में आने के कारण पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा आबकारी एक्ट की मामूली कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक कमलेश शेंडेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह को लाइन अटैच कर सब इंस्पेक्टर भवानी सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह का प्रभारी बनाया गया।

See also  दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव घायल, अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Leave a Reply