छत्तीसगढ़

सक्ती : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर किसान से मांगे थे पैसे 

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ACB ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने रिकॉर्ड दुरुस्त के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद किसान रामशरण कश्यप ने इसकी शिकायत ACB से कर दी। जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पवन सिंह हसौद तहसील क्षेत्र के कैथा गांव के प्रभार में पदस्थ था।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

ACB की टीम ने पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया और उससे रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है. फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की सक्रियता फिर से चर्चा में आ गई है.

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply