छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है. राजधानी में आज पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शहरभर में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच दर्दनाक हादसा हो गया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कांकेर में पदस्थ 51 वर्षीय प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना पीएम कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है।

See also  फुटबॉल खेलते – खेलते युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Related Articles

Leave a Reply